डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र के निर्माणाधीन भवन का नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 09, 2024, 6:02:03 PM

डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र के निर्माणाधीन भवन का नीतीश ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

- फ़ोटो

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभाग के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। पटना के लॉ कॉलेज कैम्पस में बन रहे भवन के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 


हालांकि इस दौरान विभागीय मंत्री तेजप्रताप यादव मौजूद नहीं थे। इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी, वन पर्यावरण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी, पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण कार्य को तेज करने की बात कही और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।