Hindi News / news / डोनाल्ड और मेलानिया ट्रम्प को हुआ कोरोना, एक दिन पहले निजी सहायक पाई...

डोनाल्ड और मेलानिया ट्रम्प को हुआ कोरोना, एक दिन पहले निजी सहायक पाई गई थी संक्रमित

1st Bihar Published by: Updated Oct 02, 2020, 10:38:32 AM

डोनाल्ड और मेलानिया ट्रम्प को हुआ कोरोना, एक दिन पहले निजी सहायक पाई गई थी संक्रमित

- फ़ोटो

DESK : पूरे विश्व में जारी कोरोना महामारी के बीच अब कोरोना के संक्रमण का चेन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

जिसके बाद दोनों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. इसकी जानकारी ट्रंप ने ट्वीट कर दी है. बता दें कि गुरुवार को उनकी निजी सहायक हिक्स कोरोना संक्रमित पाई गईं थी, पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रपति के साथ कई यात्राएं की थीं. जिसके बाद दोनों ने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था और दोनों क्वारंटाइन हो गए थे. 

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. जिसकी जानकारी ट्रंप ने दी है.