1st Bihar Published by: Updated Jan 03, 2021, 1:15:02 PM
- फ़ोटो
DESK : करीना आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेटे तैमूर की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. एक बार फिर से करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को दुनिया में स्वागत करने की तैयारी में लगी हुई हैं. डिलीवरी से पहले करीना कपूर अपने होने वाले बच्चे के कमरे की प्रॉपर डिजाइनिंग में लगी हुई हैं.
अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपने पसंदीदा डिज़ाइनर के साथ कमरे में खड़ी होकर उन्हें कुछ बताते हुए नज़र आ रही हैं. इसी के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'दोबारा अपनी फेवरेट डिजाइनर के साथ...ड्रीम होम'. उनके इस कमरे में किताबों से भरे कपबर्ड्स भी हैं.

पिछले साल करीना कपूर और सैफ अली खान ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. इस खुशखबरी के ऐलान के कुछ समय बाद सैफ के बर्थडे पर करीना का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते वीडियो सामने आया था. पिछले दिनों करीना ने अपने आने वाले बच्चे के नाम को लेकर बातचीत की थी. उन्होंने कहा था कि पिछली बार तैमूर के नाम को लेकर काफी बवाल हुआ था. इस बार वे इस बात का ध्यान रखेंगे और नाम का फैसला बाद में करेंगे. उनके आने वाले बच्चे का नाम फैंस के लिए सरप्राइज होगा.
कुछ दिन पहले करीना, सैफ और तैमूर के साथ धर्मशाला गई थीं, वहां सैफी की फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग थी, जहां करीना भी उनके साथ मौजूद रहीं. धर्मशाला में करीना ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और साथ ही उन्होंने तैमूर और मलाइका अरोड़ा संग शानदार फोटोज शेयर किये थे.