JDU ने द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन, बोले ललन सिंह..जीत सुनिश्चित है

1st Bihar Published by: Updated Jun 22, 2022, 1:33:29 PM

JDU ने द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन, बोले ललन सिंह..जीत सुनिश्चित है

- फ़ोटो

PATNA: राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर देश में सरगर्मी तेज हो गयी है। विपक्षी दलों ने एक ओर जहां यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया है वहीं दूसरी और एनडीए ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू पर अपना दाव खेला है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को NDA ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू को अब जेडीयू का भी समर्थन मिल गया है। इसका ऐलान खुद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया है।


पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार सदैव से महिला सशक्तिकरण और समाज के कमजोर वर्ग के प्रति न्याय हो इसके समर्थक हैं वे इस सिद्धांत को मानते है और इसलिए एक गरीब परिवार में जन्मी आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति की उम्मीदवार हैं। 


ललन सिंह ने कहा कि जदयू उनका स्वागत करती है और समर्थन भी करती है। जब चुनाव होगा तो दौपद्री मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। ललन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर द्रौपदी मुर्मू को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।