Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी; खुलासे के बाद मचा बवाल ODI में सबसे बड़ा World Record तोड़ने की ओर अग्रसर भारत का चैंपियन, वर्तमान में इस पाकिस्तानी प्लेयर के नाम है यह कीर्तिमान Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारा के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, BJP में 80% पुराने कैंडिडेट हो सकते हैं वापस Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 26 Oct 2023 10:29:28 AM IST
- फ़ोटो
JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई, गोलीबारी और हाथापाई की खबरें निकलर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई जिले से निकलकर सामने आया है। जहां एक सेना के जवान ने बिहार पुलिस के जवानों के साथ हाथपाई की है। उसके बाद स्टेट पुलिस ने एक्शन लेते हुए सेना के जवान को अरेस्ट कर लिया है।
दरअसल, जिले में अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में अब सिकंदरा थाना क्षेत्र में दबंगों का मन इतना बढ़ गया कि दबंगों ने थाना से महज कुछ ही दूरी पर दरोगा और कई पुलिसकर्मी को मारपीट किया। जिसमें पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस मामले में एक सेना का जवान भी शामिल था। उसके बाद इस जवान को जब सर्किल इंस्पेक्टर गिरफ्तार करने पहुंचे तो आर्मी के जवान ने उनको भी पीट डाला।
बताया जा रहा है कि, सिकंदरा थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के समीप सांस्कृतिक कार्यक्रम में तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने एक आर्मी जवान सहित दो दबंग को गिरफ्तार किया है। यहां सोमवार की रात सिकंदरा चौक स्थित दुर्गा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी राजीव रोशन को मजिस्ट्रेट बनाया गया था। इनके साथ सिकंदरा थाना के दरोगा सोनू कुमार, रामाशीष प्रसाद यादव, विकास कुमार चौरसिया, सिपाही चुनमुन कुमार, अजय कुमार, देव कृष्ण कुमार और मोहम्मद शाहबाज ड्यूटी कर रहे थे।
यह सांस्कृतिक कार्यक्रम थाना से महज कुछ ही दूरी पर हो रहा था कार्यक्रम के दौरान सिकंदरा चौक पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के साथ आर्मी जवान अखिलेश कुमार विकास कुमार और सूरज कुमार के द्वारा दरोगा के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा। इस दौरान बचाने पहुंचे अन्य पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट की और वर्दी फाड़ दिया।
उधर, इस घटना की जानकारी के बाद अन्य पुलिसकर्मी को आते देख बाकी दबंग फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी वहां से फरार हो गए थे। दोबारा गिरफ्तारी के लिए जब आर्मी जवान अखिलेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची थी तो इस दौरान आर्मी जवान ने सिकंदरा थाना के सर्किल इंस्पेक्टर श्रीकांत कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो लेकिन आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना में शामिल सूरज सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।