Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन School Fees : स्कूलों में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी का बड़ा कदम, अब UPI से होगी फीस पेमेंट; खत्म होंगी लंबी लाइनें Success Story: IFS ऑफिसर गीतिका की अनसुनी दास्तां, खुद को सोशल मीडिया से दूर कर कैसे किया कमाल? आप भी जानिए अनोखी ट्रिक Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज, राघोपुर से शुरू किया चुनावी अभियान Diwali 2025: दिवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, बल्कि इन मूर्तियों को भी लाए घर; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग Bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद. शुरू होगा ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान BJP Candidates : बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, एक मुस्लिम कैंडिडेट के नाम का हुआ एलान
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 06 Sep 2023 08:10:56 PM IST
- फ़ोटो
BETTIAH: बेतिया में बदले की आग में जल रहे दुष्कर्म पीड़िता के मामा ने आरोपी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां तीन महीने से एक किशोरी के साथ युवक जबरन दुष्कर्म कर रहा था। जब इस बात की जानकारी पीड़िता के मामा को हुई तो वो आग-बबूला हो गया। बदले की आग में जल रहे लड़की के मामा ने आरोपी युवक को किसी तरह घर पर बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस तरह मामा ने युवक को भांजी के साथ दुष्कर्म करने की सजा दी।
लड़की के मामा ने दुष्कर्म करने की सजा के रुप में युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और युवक का वीडिया भी बनाया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक और अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले लड़की के मामा को गिरफ्तार कर लिया। वही दुष्कर्म पीड़िता को न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया गया।
थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में मानपुर थानाक्षेत्र के चौहट्टा गांव के व्यक्ति जो पीड़िता का मामा लगता है उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी जिसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ है उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
यौनाचार पीड़ित और दुष्कर्म का आरोपी युवक का कहना है कि धोखे से उसे 27 अगस्त को लड़की ने घर पर बुलाया था। लड़की के बुलावे पर वह उससे मिलने उसके घर पर गया था। जहां लड़की के मामा ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। जबकि लड़की का आरोप है कि वह ट्यूशन के लिए जाती थी। इसी दौरान तीन माह पहले आरोपी युवक ने उसके गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के इस करतूत से लड़की काफी परेशान थी। वह अक्सर शांत रहती और किसी से बातचीत नहीं करती थी।
उसके इस रवैय्ये को देख लड़की के मामा ने जब पूछा कि यह हाल क्यों बना ली हो तब लड़की ने अपने मामा को पूरी बात बतायी। भांजी के साथ हुए अत्याचार को मामा बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह बदले की आग में जलने लगा और आखिरकार उसने अपनी भांजी का बदला ले लिया। जिस युवक ने उनकी भांजी के साथ दुष्कर्म किया था उसे घर पर किसी तरह से बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे बेतिया शहर में इस घटना की चर्चा होने लगी। बात जब पुलिस तक पहुंची तब दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया वही आरोपी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले लड़की के मामा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।