1st Bihar Published by: Updated Dec 31, 2019, 10:05:37 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भले ही कैशलेस पर दूसरों को ज्ञान देते हो लेकिन खुद के पास 40 हजार से ज्यादा कैश रखते हैं। इतना ही नहीं लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक सुशील मोदी पर अपने रिश्तेदारों का 17 लाख रुपए से ज्यादा की रकम कर्ज या बकाया है।
साल के अंतिम दिन सुशील मोदी की तरफ से संपत्ति का जो ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है उसके मुताबिक सुशील मोदी क्या बैंकों और अन्य जगह पर निवेश लगभग 81 लाख रुपये से ज्यादा है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 97 लाख रुपए से ज्यादा की रकम बैंकों और अन्य तरह के निवेश में हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम सुशील मोदी और उनकी पत्नी की तरफ से शेयर में भी मोटी रकम का निवेश किया गया है।
डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पास तकरीबन 40 लाख रुपये की ज्वेलरी है जबकि उनकी पत्नी के पास एक करोड़ 71 लाख रुपए की ज्वेलरी होने की बात कही गई है। डिप्टी सीएम के पास उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में एक घर है।