1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 08, 2024, 10:52:06 AM
- फ़ोटो
PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर है। इसके तहत वह कई राज्यों में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी बिहार भी आए थे। उन्होंने तब सिमांचल के जिलों में यात्रा की थी। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया में राहुल गांधी यात्रा कर चुके हैं। वहीं भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत एक बार फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार आ रहे हैं।
जानकारी अनुसार, 15 फरवरी को राहुल गांधी झारखंड होकर एक बार फिर बिहार में प्रवेश करेंगे। उनकी यात्रा इस बार औरंगाबाद से प्रवेश करेगी। बताया जा रहा कि दूसरे चरण में राहुल गांधी के 15 और 16 फरवरी को बिहार में आने की संभावना है। संभावना जताई जा रही कि 15 फरवरी को झारखंड से वे औरंगाबाद के कुटुंबा में प्रवेश करेंगे। औरंगाबाद में उनकी सभा निर्धारित है।
वहीं, 15 फरवरी को राहुल गांधी का रात्रि विश्राम सासाराम में निर्धारित है। यात्रा के दूसरे दिन 16 फरवरी को वे सासाराम से कैमूर होते हुए उत्तर प्रदेश में बनारस के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। शाहाबाद का यह क्षेत्र कांग्रेस के लिए उपजाऊ माना जाता है। फिलहाल राहुल गांधी ओडिय़ा में यात्रा कर रहे हैं। वहीं वहां से वापस झारखंड होकर राहुल गांधी बिहार में प्रवेश करेंगे।
मालूम हो कि,यात्रा के पहले चरण में राहुल सीमांचल के चार जिलों की यात्रा 29 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरा कर चुके हैं। बिहार के पिछले दौरे में वह पूर्णिया में एक सफल जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। कटिहार में उनका रोड-शो हुआ था। जहां से वे मालदा जिला होते हुए बंगाल की यात्रा पर निकल गये थे।