Hindi News / news / एक ही परिवार के चार बच्चों को जहरीले सांप ने डसा, तीन की...

एक ही परिवार के चार बच्चों को जहरीले सांप ने डसा, तीन की मौत; घंटों चला झाड़ फूंक का ड्रामा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 06, 2024, 3:20:34 PM

एक ही परिवार के चार बच्चों को जहरीले सांप ने डसा, तीन की मौत; घंटों चला झाड़ फूंक का ड्रामा

- फ़ोटो

GARHWA: बड़ी खबर झारखंड के गढ़वा से आ रही है, जहां जहरीले सांप ने एक ही परिवार के चार बच्चों को डस लिया। सांप के डसने के बाद तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, पूरा मामला चिनिया थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे घर में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने चारों को डस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन चारों बच्चों को तांत्रिक के पास ले गए और घंटे झाड़ फूंका का ड्रामा चला।


परिजनों को पूरा भरोसा था कि झाड़ फूंक के बाद बच्चे ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीन बच्चों की मौत पहले ही हो चुकी थी। थक हारकर परिजन चौथे बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चारों बच्चे आदिम जनजाति के है।