1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Oct 21, 2020, 9:48:49 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI : गंगा नदी में कूदकर एक महिला ने अपनी जान दे दी है. मृतक महिला सीतामढ़ी जिले के रीगा इमली बाजार की रहने वाली बताई जा रही है. घटना के बाद मृतक महिला के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि महिला ने इलाहाबाद गंगा नदी में कूदकर अपनी जान दी है. मृतिका की पहचान सुष्मी कुमारी के रूप में की गई है, जो सीतामढ़ी जिले के रीगा इमली बाजार की रहने वाली बताई जा रही है.
मृतक महिला के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें संजीत कुमार का नाम लिखा हुआ है. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन कर रही है.