1st Bihar Published by: Updated Jun 30, 2022, 4:38:31 PM
- फ़ोटो
DESK: शिवसेना में बगावत का बिगुल बजाने वाले एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे. महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घटनाक्रम का अब अंत होने जा रहा है. उद्धव ठाकरे ने विश्वास मत हासिल करने के पहले ही बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना विरोधी गुट के नेताओं ने सरकार बनाने के लिए पहल की और अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे.
बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की जानकारी खुद साझा की है. आज शाम 7:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना है. देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार का नेतृत्व एकनाथ शिंदे करेंगे और मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को समर्थन देने का ऐलान किया है.