1st Bihar Published by: Updated Aug 12, 2022, 5:48:04 PM
- फ़ोटो
DESK: कोयंबटूर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बेंगलुरू से मालदीव जा रहे गो फर्स्ट की विमान के इंजन में अचानक आई खराबी के बाद कोयंबटूर हवाई अड्डे पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। विमान में कुल 92 यात्री सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार गो फर्स्ट की विमान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे टेकऑफ किया था लेकिन एक घंटे बाद अचानक इंजन अत्यधिक गर्म हो गया और अलर्ट की घंटी बजने लगी।
जिसके बाद फ्लाइट के कैप्टन ने पूरी स्थिति की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कोयंबटूर एयरपोर्ट करायी गयी। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं जिन्हें अगली फ्लाइट से मालदीव भेजा गया।