1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 23, 2024, 7:51:36 PM
- फ़ोटो
PATNA: जनता दल यूनाईटेड के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अनिमेष कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ही एक ऐसे नेता हैं जो कर्पूरी के सपनों को पूरा करने में लगे हुए है। बिहार में 75% आरक्षण लागू कर के नीतीश कुमार ने दिखा दिया कि सपनों को पूरा कैसे करते है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हमारे नेता नीतीश कुमार के आह्वाहन पर 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाला जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह में नीतीश कुमार की नीतियों पर चलने वाले लाखों लोग समारोह को ऐतिहासिक बनाएंगे। अनिमेष चौधरी ने कहा कि बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र, बेलछी, फतेहपुर, कोरारी, अथमलगोला, मोकामा, घोसवरी, सवानी, चौधराइंचक, नयाबीघा सहित कई जगहों पर जनसंपर्क चला कर अधिक से अधिक लोगों को पटना चलने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।
सभी लोग 23 जनवरी की रात को चौधरी के आवास पहुचेंगे, जहां उनके रहने और भोजन का इंतजाम किया गया है। सभी नीतीश कुमार का नारा लगाते हुए वेटनरी कॉलेज पैदल पहुचेंगे। बाढ़ विधानसभा के लोगो ने अपील किया है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना पहुंच कर मुख्यमंत्री के हाथो को मजबूत करना है। सोमवार को वार्ता में जेडीयू के महासचिव शंकर सिंह, समेत कई जेडीयू के नेता मौजूद रहे।