Hindi News / news / फंदे से लटका मिला नेपाली युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

फंदे से लटका मिला नेपाली युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2022, 10:34:08 AM

फंदे से लटका मिला नेपाली युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नेपाली युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिला है। लाश को देखते ही लोगों में सनसनी फैल गई। युवक अपने भाई और परिवार के साथ रहता था, जो दो दिन पहले ही नेपाल से पटना लौटा था।




मामला जक्कनपुर थाना के खासमहल का है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक युवक दो दिन पहले ही नेपाल से पटना लौटा था। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।



सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है कि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।