Bihar Big Breaking: JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल, पार्टी वर्कर्स के बीच जमकर चले लात-घूंसे; मंच से देखते रह गए मंत्री और विधायक; video देखिए..

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Dec 15, 2024, 3:14:21 PM

Bihar Big Breaking: JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल, पार्टी वर्कर्स के बीच जमकर चले लात-घूंसे; मंच से देखते रह गए मंत्री और विधायक; video देखिए..

- फ़ोटो

MOTIHARI: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से निकलकर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(cm nitish kumar) की पार्टी जेडीयू (jdu) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट (fight in JDU workers conference) हुई है।


दरअसल, मोतिहारी में जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर मारपीट हुई है। मंच पर मौजूद जेडीयू कोटे के दो मंत्रियों और विधायकों के समक्ष ही दो नेताओं के समर्थक आपस में भीड़ गए और देखते ही देखते मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। दोनों मंत्री और विधायक मंच से चुपचाप सारा तमाशा देखते रहे।




आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू बिहार के सभी जिले में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गई है। कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए ही मोतिहारी में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें जेडीयू कोटे के दो मंत्रियों समेत पार्टी के कई नेता पहुंचे थे। 


सभी नेता  मंच  से अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का पाठ पढ़ा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर जिलाध्यक्ष के बेटे और दूसरे समर्थकों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद जेडीयू के कुछ नेता कार्यकर्ताओं से समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थी। बाद में किसी तरह से मामले को शांत कराया गया।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट..