Hindi News / news / दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, सकते में पुलिस

दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, सकते में पुलिस

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 22, 2019, 10:38:54 AM

दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, सकते में पुलिस

- फ़ोटो

MUNGER : जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां बेखौफ अपराधियों ने बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार को दिनदहाड़े गोली मार दी है. घटना जिले के कासिम बाजार के बिंदवाड़ा के आदर्श टोला की है. खबर के मुताबिक आदर्श टोला में अंकित कुमार की दुकान है. कुछ दिन पहले अंकित ने कुछ लोगों को उधार पर सामान दिया था. कई दिन होने पर भी जब बकाया पैसा नहीं मिला तो अंकित ने अपना बकाया पैसा मांगा. जिसके बाद उपजे विवाद में अपराधियों ने अंकित को गोली मार दी. गोली लगने के बाद घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मुंगेर से सैफ की रिपोर्ट