1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 23, 2019, 2:07:05 PM
- फ़ोटो
MADHUBANAI : मधुबनी में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के बाद मधुबनी के लिए एडवाजरी जारी की गई है. इस एडवाजरी में यह बताया गया है कि 23 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश की वजह से जिले में फिर से बाढ़ के खतरे की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद प्रशासन ने एडवाजरी जारी करते हुए जिले से तमाम अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है.एडवाजरी में यह कहा गया है कि SDRF और NDRF की टीमें को मोटरवोट और जवानों के साथ 24 घंटे तैयार रहने को कहा गया है.