Hindi News / news / यह पूर्व मुखिया है दबंग, वर्तमान मुखिया की जगह निबटाता है पंचायत के...

यह पूर्व मुखिया है दबंग, वर्तमान मुखिया की जगह निबटाता है पंचायत के सारे काम, अधिकारी करते हैं आगे पीछे

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 10, 2019, 8:08:45 PM

यह पूर्व मुखिया है दबंग, वर्तमान मुखिया की जगह निबटाता है पंचायत के सारे काम, अधिकारी करते हैं आगे पीछे

- फ़ोटो

ROHTAS: जिले का एक दबंग पूर्व मुखिया वर्तमान मुखिया की जगह काम कर रहा है. वो उसकी जगह साइन भी कर रहा है और उसके बदले प्रशिक्षण भी ले रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि अधिकारियों की नाक के नीचे वो ऐसा कर रहा है लेकिन इस बात की जानकारी न तो अधिकारियों को है और न ही पंचायती राज विभाग को. ये पूर्व मुखिया है दबंग. इसे न तो अधिकारियों का डर है और न ही किसी विभाग का. हद तो उस समय हो गई जब पंचायती राज विभाग के तरफ से आयोजित मुखिया के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह मुखिया शामिल होता है. दो दिनों तक ट्रेनिंग लेता है और वर्तमान मुखिया के बदले साइन भी करता है. जबकि कायदे के मुताबिक वर्तमान मुखिया को इस ट्रेनिंग सत्र में शामिल होना चाहिए. इस पूर्व मुखिया का रसूख इतना है कि इसके विरोध में किसी ग्रामीण की हिम्मत नहीं है बोलने की. न तो कोई अधिकारी इसके खिलाफ बोलता है और न ही किसी ग्रामीण की हिम्मत है इसका विरोध करने की. ग्रामीण बताते हैं कि वर्तमान मुखिया केवल नाम की हैं जबकि असलीयत में पूर्व मुखिया ही उसके सारे काम निबटाता है. मामला जिले के हुरका पंचायत का है जहां की मुखिया रेशमा देवी अति पिछड़ा वर्ग से आती हैं. लेकिन रेशमा देवी के बदले में सारे कामकाज को निबटाते हैं पूर्व मुखिया रामवचन सिंह. सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट