1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated May 04, 2020, 10:07:48 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर गोपालगंज से आ रही है। गंडक नदी में नाव पलटी है। चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।
जादोपुर के पतहरा में हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नाव पर 10 लोग सवार थे। कई लोगों ने तैरकर जान बचायी है। चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नाव डूबने की खबर के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गयी है। नाव डूबने के बाद मौके पर हाहाकार मचा हुआ है।