ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: बड़हरा के तुर्की गांव में महिला चौपाल का आयोजन, सोनाली सिंह ने कहा..'अब बदलाव महिलाओं की ताकत से होगा' Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ पटना जिला प्रशासन, इस दिन से शुरू होगा हथियारों का वेरिफिकेशन Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ पटना जिला प्रशासन, इस दिन से शुरू होगा हथियारों का वेरिफिकेशन Viral Video: वायरल वीडियो कांड में BJP बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाले गए बब्बन सिंह रघुवंशी; डांसर के साथ पार कर गए थे सारी हदें Viral Video: वायरल वीडियो कांड में BJP बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाले गए बब्बन सिंह रघुवंशी; डांसर के साथ पार कर गए थे सारी हदें Life Style: ये तीन फूड्स खाए तो पड़ सकते हैं लेने के देने, शरीर के लिए हैं काफी खतरनाक; जानिए... DARBHANGA: राहुल गांधी पर 2 केस दर्ज, 20 नामजद कांग्रेस नेता और 100 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की हाई लेबल मीटिंग, अधिकारियों को दिए यह निर्देश Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की हाई लेबल मीटिंग, अधिकारियों को दिए यह निर्देश Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BLA प्रशिक्षण का तीसरा चरण सम्पन्न

गंगा में बह गया BPSC से बहाल टीचर, नाव पर बाइक रख जा रहा था स्कूल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 23 Aug 2024 01:28:50 PM IST

गंगा में बह गया BPSC से बहाल टीचर, नाव पर बाइक रख जा रहा था स्कूल

- फ़ोटो

PATNA : पटना में दो नावों के बीच टक्कर के बाद बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से बहाल शिक्षक अविनाश  कुमार (25) गंगा में गिर गए। उसके बाद तेज बहाव में वे आगे निकल गए। अविनाश सुबह 8 बजे अपने साथियों के साथ स्कूल जा रहे थे। उनके साथ जा रहे शिक्षकों ने बताया कि 'उन्होंने अपनी बाइक नाव पर रखी, इसके बाद वे चढ़ने लगे। इसी दौरान पीछे से दूसरी नाव ने हमारी नाव को टक्कर मार दी।


वहीं, टक्कर लगते ही अविनाश गंगा में गिर गए। हमने मदद के लिए चिल्लाया, लेकिन एक भी नाविक मदद के लिए आगे नहीं आया। हमें और अविनाश दोनों को तैरना नहीं आता था। यह हादसा दानापुर थाना क्षेत्र के फक्कड़ महतो घाट पर हुआ। अविनाश फतुहा के रहने वाले हैं। अविनाश शुक्रवार सुबह अन्य शिक्षकों के साथ नाव पर सवार होकर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रहे थे। अविनाश का चयन BPSC TRE 1 के जरिए हुआ था। उन्होंने 18 नवंबर 2023 जॉइन किया था। इस हादसे के के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश है।


वहीं, घटना की सूचना लोगों ने दानापुर थाने और SDRF की टीम को दी। सूचना पाकर दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर दानापुर BDO विभेष आनंद भी पहुंचे हैं। जिलाधिकारी द्वारा सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। इस दल द्वारा डूबने वाले शिक्षक की खोज की जा रही है। 


इधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, दानापुर को भी घटना स्थल पर भेजा गया है। इन दोनों पदाधिकारियों द्वारा खोज अभियान का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर भी घटना स्थल पर जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना; अपर जिला दण्डाधिकारी (आपदा प्रबंधन), पटना; सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर तथा अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर को खोज अभियान का अनुश्रवण करने का निदेश दिया है।