1st Bihar Published by: ALOK KUMAR Updated Dec 01, 2021, 8:33:31 PM
- फ़ोटो
BETTIAH: बेतिया में बेखौफ चोरों ने इस बार एटीएम को अपना निशाना बनाया है। गैस कटर की सहायता से चोरों ने एटीएम में रखे चार लाख 24 हजार रुपये कैश निकाल लिए और मौके से फरार हो गये। चोरी करने से पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरों ने जला दिया उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट चौक की हैं। एटीएम में चोरी की सूचना मिलने के बाद मझौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। बताया जाता है कि रामनगर बनकट चौक स्थित इंडिकैश एटीएम में घुसकर चोरों ने सबसे पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी को जला दिया जिसके बाद आराम से एटीएम काटकर उसमें रखे चार लाख 24 हजार रूपये लेकर चंपत हो गए।
सुबह जब मकान मालिक कि नींद खुली तो देखा कि एटीएम का गेट खुला हुआ हैं और एटीएम को काटकर उसमें रखा सारा पैसा निकाल लिया गया हैं।जिसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना मझौलिया थाना को और इंडिकैश के अधिकारीयो को दी।मझौलिया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है वहीं इंडिकैश के फिल्ड आफिसर भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहें हैं।