Hindi News / news / घर लौटने के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत...

घर लौटने के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में ICU में एडमिट

1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Apr 03, 2021, 7:02:14 PM

घर लौटने के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में ICU में एडमिट

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: जिले में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि आए दिन आपराधिक घटनाओं को वे अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के किशुनगर वार्ड 2 का है जहां काम से घर लौटने के दौरान एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी। जिन्हें बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल के ICU में एडमिट कराया गया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

घायल व्यक्ति की पहचान नितेश्वर पांडेय के रूप में हुई है जो कांटी थाना क्षेत्र के किशुनगर गांव के रहने वाले हैं। हमले के पीछे भूमि विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। नितेश्वर पांडेय को अपराधियों ने कमर और पीठ में गोली मारी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। गांव के कुछ लोगों का आरोप है कि शुक्रवार को गोली मारने की धमकी मिली थी और आज शनिवार को यह धमकी सही साबित हुई। घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।