नहाय खाय के दिन VIP में बड़ी टूट, उपाध्यक्ष रंजीत सहनी समेत कई नेता बीजेपी में शामिल, भाजपा अध्यक्ष बोले..विधायक से बड़ा पद हम इनको देंगे महापर्व पर बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, मंत्री अशोक चौधरी भी रहे मौजूद बेतिया के योगापट्टी में लगी भीषण आग, सात घर जलकर राख Bihar Crime News: बिहार में पूर्व बीजेपी विधायक की कार से बियर बरामद, वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई Bihar Crime News: बिहार में पूर्व बीजेपी विधायक की कार से बियर बरामद, वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई Satish Shah Death: फेमस बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर Satish Shah Death: फेमस बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर Bihar News: बिहार में छठ घाट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, बागमती नदी में 5 लोग डूबे; तीन की मौत Bihar News: पढ़ाई-दवाई-सिंचाई-सप्लाई, अमित शाह ने चार सूत्रों पर दिया जोर, कहा- लालू-सोनिया परिवार की 2 पहचान भ्रष्टाचार और.... Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दिखा प्रचार का अनोखा अंदाज, प्रत्याशी ने गले से पैर तक खुद को जंजीर से जकड़ा
1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sat, 06 Mar 2021 07:16:31 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरीराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बेगूसराय में गिरिराज ने कहा कि "जो अधिकारी सही काम नहीं करता है उसे सिर पर दोनों हाथ से लाठी मारो" बेगूसराय के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने यह बातें कही।
जलवायु अनुकूल खेती सह कृषक प्रशिक्षण समारोह के उद्घाटन के दौरान गिरिराज सिंह के इस बयान से पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर मंच पर कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति, बेगूसराय नगर निगम के मेयर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री व सांसद गिरिराज सिंह शनिवार (आज) अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे थे जहां एक बार फिर अपने विवादित बयान से वे चर्चा में आ गए हैं। दरअसल कार्यक्रम के दौरान जब गिरिराज सिंह मंच पर थे तभी उनके सामने बैठे लोगों ने अधिकारियों द्वारा काम नहीं किए जाने की शिकायत की। यही नहीं फरियादी अधिकारियों की शिकायत से संबंधित आवेदन भी सौंप रहे थे। तभी इसी दौरान किसी ने सीओ साहब की शिकायत कर दी फिर क्या था गिरिराज सिंह ने कह दिया कि छोटे- मोटे काम के लिए आपलोग हमारे पास क्यों आते हो? क्या हाकिम नहीं सुनता है?
गिरिराज सिंह ने कहा कि MP, MLA, DM, SDM, CO, BDO, SDO, मुखिया सब जनता के लिए हैं। "यदि पदाधिकारी सही से काम नहीं करता हो तो उसके सिर पर दोनों हाथों से लाठी मार दो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतना करने के बाद फिर भी अधिकारी नहीं सुनता है तो गिरिराज सिंह आपके साथ हैं" केंद्रीय मंत्री के ये बातें सुनते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। गिरिराज सिंह अपने इसी अंदाज और बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार बेगूसराय में दिए बयान से एक बार फिर से वे चर्चा में आ गए हैं।