Hindi News / news / गिरिराज के बाद अब स्वामी ने दी नीतीश को नसीहत : बिहार में...

गिरिराज के बाद अब स्वामी ने दी नीतीश को नसीहत : बिहार में बीजेपी बड़ा भाई, नीतीश छोटे भाई बनकर रहें

1st Bihar Published by: Updated Oct 09, 2019, 1:11:20 PM

गिरिराज के बाद अब स्वामी ने दी नीतीश को नसीहत : बिहार में बीजेपी बड़ा भाई, नीतीश छोटे भाई बनकर रहें

- फ़ोटो

DELHI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार को बिहार में अपनी राजनीति बचानी है तो वह छोटे भाई की भूमिका में रहें। 


सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि बिहार में अब बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में है। देशभर में लोग बीजेपी को पसंद कर रहे हैं और उसकी लहर है। ऐसे में अगर 2020 का चुनाव नीतीश कुमार को जीतना है तो उन्हें बीजेपी के साथ छोटे भाई की भूमिका में रहना होगा।


बीजेपी सांसद ने कहा है कि नीतीश कुमार अगर अकेले चुनाव लड़ते हैं तो उनकी स्थिति बेहद कमजोर हो जाएगी। सुब्रमण्यम स्वामी के इस बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि जेडीयू की तरफ से प्रतिक्रिया जरूर आएगी