Hindi News / news / गिरिराज के माफीनामे पर भड़का जेडीयू, कहा - इंसानों से पहले जानवरों से...

गिरिराज के माफीनामे पर भड़का जेडीयू, कहा - इंसानों से पहले जानवरों से माफी मांगिए

1st Bihar Published by: Updated Oct 06, 2019, 1:27:53 PM

गिरिराज के माफीनामे पर भड़का जेडीयू, कहा - इंसानों से पहले जानवरों से माफी मांगिए

- फ़ोटो

PATNA : आपदा को लेकर गिरिराज सिंह के माफीनामा में जेडीयू को और भड़का दिया है। गिरिराज सिंह ने आज सुबह ट्वीट कर एनडीए की तरफ से इस बात के लिए माफी मांगी थी कि बाढ़ और आपदा के कारण दुर्गा पूजा का आयोजन बिहार में अच्छे तरीके से नहीं हो पा रहा। दरअसल गिरिराज ने अपने ट्वीट से नीतीश सरकार को एक बार फिर से बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की थी। 


अब जेडीयू ने गिराज के ट्वीट पर पलटवार किया है जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गिरिराज को एक बार फिर से नसीहत दी है। संजय सिंह ने कहा है कि गिरिराज सिंह अपना दायित्व नहीं समझ रहे वह केंद्रीय पशुपालन मंत्री हैं लिहाजा उन्हें इंसानों से पहले जानवरों की फिक्र करनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा है कि गिरिराज इंसानों की मदद के लिए कहीं भी जमीन पर नहीं दिखे लेकिन जानवरों का मामला उनके विभाग से जुड़ा हुआ है। 


इतना ही नहीं जेडीयू ने गिरिराज सिंह से एक बार फिर यह जानना चाहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते बिहार के लिए क्या काम किया। संजय सिंह ने कहा है कि अगर गिरिराज सिंह को माफी मांगने का इतना ही शौक है तो वह केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपनी विफलता के लिए जनता से माफी मांगे।