1st Bihar Published by: Updated Oct 13, 2019, 9:25:06 AM
- फ़ोटो
DELHI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर अपने अंदाज में हुंकार भरेंगे। गिरिराज सिंह आज दिल्ली के जंतर मंतर पर जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। जहां से वह देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए नीति बनाए जाने की मांग को आगे बढ़ाएंगे।
इसके पहले गिरिराज सिंह 11 अक्टूबर को मेरठ से शुरू हुए जनसंख्या समाधान यात्रा में शामिल हुए थे। गिरिराज सिंह जनसंख्या नियंत्रण को लेकर हमेशा से मुखर रहे हैं। उन्होंने बार-बार यह कहा है कि जब चीन जैसे देश जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े कानून बना सकता है तो फिर भारत ऐसा क्यों नहीं कर सकता।
गिरराज सिंह में देश की बढ़ती हुई जनसंख्या को समस्याओं का जड़ बताते हुए, लगातार यह कहा है कि देश में बहुसंख्यकों की आबादी सीमित हो रही है जबकि अल्पसंख्यकों की तादाद में कई गुना ज्यादा वृद्धि। गिरराज सिंह के इस बयान को उनके विरोधी धार्मिक नजरिए से भी देखते हैं लेकिन जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शुरुआती दौर से मुखर गिरिराज को अब कई संगठनों का साथ मिलने लगा है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि जंतर-मंतर से गिरिराज सिंह जनसंख्या नियंत्रण पर आज क्या कुछ कहते हैं।