1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 02, 2019, 1:42:43 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में बाढ़ और पटना में जलजमाव को लेकर खरी-खरी सुनाई है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि पटना का डूब जाना हमारी नाकामी है और इसके लिए हमें जनता से माफी मांगी चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि पटना में जलजमाव से जो हालात पैदा हुए उसको लेकर सरकार अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती। यह सरकार की जवाबदेही थी कि हालात ऐसे ना हो लेकिन लोगों को तकलीफ झेलनी पड़ी। जिस जनता ने अपना नुकसान झेला है उससे हम सबको मिलकर माफी मांगी चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि राजधानी पटना में बीजेपी के सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि हैं लिहाजा हम इस जवाबदेही से भाग नहीं सकते। हकीकत यही है कि लोगों तक अब भी राहत नहीं पहुंच पा रही।