1st Bihar Published by: RATAN KUMAR Updated Mar 15, 2022, 10:33:24 PM
- फ़ोटो
KATIHAR: कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के अरगड़ा चौक पर अज्ञात अपराधियो ने गोली मार कर गोशाला निवासी शेलेन्द्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के पहले अपराधियो ने मृतक के साथ जम कर मारपीट भी की।
मृतक के पिता की माने तो अपराधी उनके घर किराए के मकान में रहता था और पैसे के लेनदेन की किसी विवाद ही उसके बेटे की हत्या की वजह बनी। मृतक के पिता ने जिन दो लोगों का नाम बताया है वो पेशेवर अपराधी है।
सबसे खास बात ये रही जब अपराधी मृतक शैलेंद्र सिंह की हत्या की उसी वक़्त घटना की चश्नदीद एक महिला को भी अपराधी ने खदेड़ कर गोली मारी। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
वही इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक शेलेन्द्र सिंह का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।