ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार

गोपाल मंडल ने नीतीश से की मांग, नवगछिया SP को हटाएं..नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 18 Feb 2024 08:37:26 PM IST

गोपाल मंडल ने नीतीश से की मांग, नवगछिया SP को हटाएं..नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा

- फ़ोटो

BHAGALPUR: नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री से नवगछिया एसपी को हटाने की मांग की है। कहा है कि वो गलत आदमी है यदि इन्हें नहीं हटाया गया तो हम इस्तीफा दे देंगे।


गोपाल मंडल ने नवगछिया एसपी पुरण झा पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि नवगछिया एसपी पुरण झा घर धुक्का है। लड़कीबाज है और दारू भी पीता है। ये गलत आदमी है यह अपने समाज ब्राह्मण को बचाएगा। गोपाल मंडल ने कहा कि जब इज्जत नहीं बचेगा तब रहके हम क्या करेंगे। बिहार में प्रशासन फेल है। एसपी को हटाईए नहीं तो हम रिजाइन दे देंगे। 


दरअसल भागलपुर के नवगछिया स्थित रंगरा में एक महिला की लाश मिलने पर अफरा-तफरी मच गयी। इसी को लेकर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने नवगछिया एसपी पुरण झा पर जमकर हमला बोला। गोपाल मंडल ने साफ तौर पर कहा कि नवगछिया एसपी पूरन झा के आने से नवगछिया का माहौल काफी बिगड़ गया है। वह सिर्फ तहसीलदारी करने का काम करते हैं और ब्राह्मणों का पक्ष लेते हैं।


उन्होंने कहा एक महिला को पांच युवक मिलकर बलात्कार कर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बावजूद नवगछिया एसपी पूरन झा ने इस पर एक्शन नहीं लिया। वो सिर्फ ब्राह्मण समाज के लफंगे युवकों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा हमारी सरकार हो या किसी की सरकार हो सारी पुलिस भ्रष्टाचार में लिप्त है। 


ऐसे दारोगा थाने में आए हैं जिन्हें बात करने का तरीका तक नहीं मालूम है। नवगछिया एसपी पुरण झा पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाया है। गोपाल मंडल ने कहा कि उनका काम है सिर्फ लूटना तहसीलदारी करना, हर भट्ठे पर जाकर दौरा करना और उगाही करना है। हमारे डीजीपी फेल है। भट्टी साहब को पुलिस पर नकेल कसने के लिए लाया गया है लेकिन उल्टा ही हो रहा है।


गोपाल मंडल ने कहा कि हम अतिपिछड़ा के लीडर हैं अतिपिछड़ा की महिला जो हमारे स्वजातीय है उनके साथ  बलात्कार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। आवे तो बढ़िया एसपी आवे ऐसा नहीं कि घर धुक्का आवे। नवगछिया एसपी पुरण झा लड़कीबाज है लड़की भी खोजता है दारू भी पीता है सब कर्मे करता है। पुरण झा गलत आदमी है ये बढ़िया से जांच ही नहीं करेगा अपने समाज ब्राह्मण को बचाएगा। सरासरी दोष डीजीपी का है जिनसे बिहार में लॉ एन्ड ऑर्डर संभल नहीं रहा है। बिहार में प्रशासन फेल है। नवगछिया एसपी को यहां से भगाइये नहीं तो हम रिजाइन दे देंगे। गोपाल मंडल ने खुद के बारे में कहा कि हम लड़ाकू आदमी है फाइटर हैं।


उन्होंने कहा कि महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप हुआ है उसके बाद उसकी हत्या की गयी है। पांच-पांच युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। नवगछिया एसपी पुरण झा जब भागलपुर में थे तब तहसीलदारी करते थे अनुमंडल में पैसा कमाने जाते थे। होटल-होटल घुमना ईटे वाले को तंग करना इनका काम है। मुख्यमंत्री तक मेरी सूचना नहीं जाती है। पैसा लेकर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाता है। लालू-राबड़ी के समय में पटना में कांड होता था देहात में नहीं होता था। गलत एसपी के आने से अब कांड होने लगा है। हम बैकबर्ड एसपी मांगे थे लेकिन ब्राह्मण एसपी को नवगछिया एसपी बनाया गया।