Hindi News / news / अपराधियों ने मुखिया के भतीजे को मारी गोली, 5 लाख रंगदारी नहीं देने...

अपराधियों ने मुखिया के भतीजे को मारी गोली, 5 लाख रंगदारी नहीं देने पर ठोक दिया

1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Dec 19, 2020, 5:07:45 PM

अपराधियों ने मुखिया के भतीजे को मारी गोली, 5 लाख रंगदारी नहीं देने पर ठोक दिया

- फ़ोटो

GOPALGANJ :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने मुखिया के भतीजे को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के कटेया थाना इलाके की है, जहां बैरिया गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने मुखिया के भतीजे को गोली मार दी है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अपराधियों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने से गुस्साए अपराधियों ने मुखिया के 24 साल के भतीजे को गोली मार दी.


गोली लगने के कारण मुखिया का भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. जानकारी मिली है कि प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.