Hindi News / news / गोपालगंज में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, 2 लाख रुपये लूटकर...

गोपालगंज में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, 2 लाख रुपये लूटकर हुए फरार

1st Bihar Published by: Meraz Ahmad Updated Dec 30, 2019, 4:04:23 PM

गोपालगंज में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, 2 लाख रुपये लूटकर हुए फरार

- फ़ोटो

GOPALGANJ : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मार दी. इस दौरान अपराधी 1.9 लाख रुपये भी लूटकर फरार हो गए. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को मारी गोली
वारदात गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना इलाके की है. जहां कररिया गांव में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने सीएसपी संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी. मिली जानकारी के दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायल सीएसपी संचालक को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर इलाज में जुटे हुए हैं. 


1.9 लाख रुपये भी लूटकर अपराधी फरार
इस बड़ी वारदात के इलाके में दहशत का माहौल है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. एसएचओ के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना में दो लोग घायल हैं. उन्होंने बताया कि घायल सीएसपी संचालक के मुताबिक अपराधी एक लाख 90 हजार कैश रुपये भी लूट लिए. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.