Hindi News / news / गैंगस्टर की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, गैंगवार में घटना को दिया...

गैंगस्टर की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, गैंगवार में घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Jan 11, 2020, 2:05:05 PM

गैंगस्टर की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, गैंगवार में घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

GOPALGANAJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. अपराधियों ने एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना गोपालगंज जिले के मीरगंज स्टेशन के पास हुई है. मृतक गैंगस्टर का नाम राजकुमार शर्मा है. बताया जा रहा कि यह घटना वर्चस्व को लेकर हुई है.

इसको भी पढ़ें शहाबुद्दीन के विरोधी गैंग से जुड़ा था राजकुमार शर्मा, गैंगस्टर हत्याकांड में बड़ा खुलासा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मीरगंज में रैक प्वाइंट को लेकर विवाद चल रहा था. उस जगह पर ही घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची हुई है. 

शर्मा पर सीवान में इस पर कई थानों में 2 दर्जन से अधिक लूट, हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज है. अभी ये बेल पर बाहर था. सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के रामपुर का रहने वाला था. इधर कुछ दिनों से अपराध को छोड़ कर किसी धंधे में लगा हुआ था.  एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि राजकुमार शर्मा के ऊपर कुल 19 अपराधिक मामले दर्ज है. जो गोपालगंज और सrवान क्षेत्र में दर्ज की गई है. इसके ऊपर हत्या डकैती और लूट के कई संगीन आरोप हैं. हत्या की वजह रेलवे रेक पॉइंट पर रंगदारी वसूलने से जुड़ा भी हो सकता है. बताया जाता है की वह हाल के दिनों में गिट्टी कारोबार से भी जुड़ा हुआ था. वह यहां रेलवे के रेक पॉइंट पर गिट्टी का लेने आया होगा.