1st Bihar Published by: MERAJ AHMAD Updated Nov 26, 2020, 8:43:19 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की क्राइम कंट्रोल को ठेंगा दिखाते हुए सुबह-सवेरे होमगार्ड के जवान को गोली मार दी है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.
घटना नगर थाना इलाके के एकडेरवां गांव की है, जहां रंगदारी नहीं देने पर होमगार्ड जवान को गोली मार दी है. गंभीर रुप से घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि होमगार्ड से कुछ दिन पहले पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी और गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मार दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.