Hindi News / news / गार्ड की राइफल से बैंक में चली गोली, पैसा निकालने के दौरान ग्राहक...

गार्ड की राइफल से बैंक में चली गोली, पैसा निकालने के दौरान ग्राहक हुआ घायल

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Mar 19, 2021, 4:37:25 PM

गार्ड की राइफल से बैंक में चली गोली, पैसा निकालने के दौरान ग्राहक हुआ घायल

- फ़ोटो

SHEOHAR: शिवहर सेंट्रल बैंक मेंआज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड का राइफल फीटा टूटने की वजह से जमीन पर गिर गया जिससे फायरिंग हुई। तभी बैंक से पैसा निकालने पहुंचे एक रिटायर्ड टीचर के पैर में राइफल से निकली गोली जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया। रिटायर्ड शिक्षक का नाम उमाशंकर साह बताया जा रहा है जो शिवहर प्रखंड के परदेसिया के रहने वाले हैं। फिलहाल इलाज के लिए उन्हें सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। वही पूरे मामले की जांच एसडीपीओ राकेश कुमार व नगर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने बैंक के गार्ड से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली।