Hindi News / news / गुजरात विधानसभा में हुआ हंगामा, जिग्नेश समेत कांग्रेस के 14 विधायक हुए निलंबित

गुजरात विधानसभा में हुआ हंगामा, जिग्नेश समेत कांग्रेस के 14 विधायक हुए निलंबित

1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2022, 3:52:03 PM

गुजरात विधानसभा में हुआ हंगामा, जिग्नेश समेत कांग्रेस के 14 विधायक हुए निलंबित

- फ़ोटो

DESK: गुजरात विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी सहित कांग्रेस के 14 विधायकों को आज दिनभर के लिए सस्पेंड कर दिया गया। सभी विपक्षी विधायकों को मार्शलों की मदद से सदने से बाहर निकाला गया। बता दें कि विपक्षी विधायकों ने स्पीकर के निर्देश के बावजूद अपनी सीटों पर वापस नहीं गये जिसके बाद गुजरात सरकार के मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा।


गुजरात विधानसभा में अशोभनीय आचरण करने के आरोप में निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी सहित कांग्रेस के 14 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे के बीच दिन भर के लिए सस्पेंड कर दिया है। दरअसल विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा ने किसान,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पूर्व सैनिकों और आंदोलनकारी सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मामले पर आधे घंटे की विशेष चर्चा की मांग की थी। 


लेकिन जब विधानसभा स्पीकर निमाबेन आचार्य ने इस मांग को ठुकराया तो निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी और कांग्रेस के अन्य विधायक सदन के वेल के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और हंगामा करने लगे।