1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Sep 13, 2023, 2:20:07 PM
- फ़ोटो
VAISHALI: बिहार में अब भी अपराधियों का तांडव जारी है जिसे रोक पाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। बदमाशों ने इस बार वैशाली में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मारी है। गोली लगने से घायल युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों युवक को पटना रेफर कर दिया है।
घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के डिग्घी रेलवे ढाला के पास की है जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर मौके से फरार हो गये। घायल युवकों की पहचान अमन कुमार और विश्वजीत के रूप में हुई है दोनों घायल युवक दिग्घी कला हाजीपुर का रहने वाला है। बताया जाता है कि अमन को दो गोली लगी है जबकि विश्वजीत के कंधे में गोली लगी है।
दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों युवकों को अपराधियों ने गोली क्यों मारी इसका पता अभी तक नहीं चल सका है इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है।