Bihar News: बिहार में यहाँ पुलिस टीम पर हमला, 4 कर्मी घायल.. Patna Traffic Plan: मतगणना के दिन पटना में बंद रहेंगे यह रुट, सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट; जाने लें वैकल्पिक मार्ग Bihar Election 2025 : मतगणना से पहले तेजस्वी का मिशन काउंटिंग, आरजेडी प्रत्याशियों को दिए सख्त निर्देश; जानिए क्या है प्लान Bihar News: बिहार से यहां के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, भीड़ से यात्रियों को मिलेगी राहत Road Accident: शादी से लौट रहे टेंपो और ट्रक की टक्कर, मौके पर महिला की मौत; 8 घायल Patna Metro: पटना मेट्रो को सस्ती बिजली नहीं मिलेगी, आयोग ने याचिका की खारिज Bihar News: बिहार में इस दिन से पारा 10 डिग्री के नीचे, मौसम विभाग ने लोगों को किया सावधान Bihar Election 2025: बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले ही क्यों बंट गया अनंत सिंह के दावत का न्योता, BJP के लड्डू भी तैयार; जानिए इसके पीछे क्या है वजह Bihar Election 2025: बिहार में मतगणना के लिए बने इतने केंद्र, इस बार काउंटिंग प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव; जानें पूरी डिटेल Bihar Election 2025: बिहार में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग: पहली बार किसी बूथ पर नहीं होगा पुनर्मतदान, जानिए क्या रही वजह?
1st Bihar Published by: Updated Wed, 17 Feb 2021 08:29:10 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपनी नई राज्य कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी के नए सदस्यों के लिस्ट जारी कर दी गई है साथ ही साथ 36 जिलाध्यक्षों के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ताओं के नाम की भी घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ प्रधान महासचिव और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन से चर्चा के बाद नई कमेटी की घोषणा की है।
हम के प्रदेश अध्यक्ष बीएल बैश्यन्त्री ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र के साथ हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई जिसमें पांच उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, साधना देवी, इकरामुल हक, चंद्रभूषण प्रसाद सिंह उर्फ चंद्रभूषण, एम एस हैदर राईन शामिल है। 20 प्रदेश महासचिव की सूची में रामविलास प्रसाद, विजय यादव, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, महेंद्र सदा, असद परवेज, श्रीमती पूनम पासवान, सुरेश प्रसाद, रोहित शर्मा, हेमलता पासवान, प्रणव परिमल, जितेंद्र ज्योति उर्फ कन्हैया यादव, सीताराम यादव, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, मुकेश चंद्र, नीतीश कुमार दांगी, हरेंद्र श्रीवास्तव, निलेश कुमार, सत्येंद्र राय शिव टहल मांझी, रवि भूषण उर्फ बेला यादव, राकेश कुमारको प्रदेश महासचिव बनाया गया है . 7 प्रदेश सचिव अनिल कुमार रजक, शारदा मांझी, मो सैफुद्दीन, अनिल कुमार, रामनिवास प्रसाद को प्रदेश सचिव सह कानूनी सलाहकार, इंद्रदेव चंद्रवंशी, संजय कुमार को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है. रघुवीर मोची को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी लाइन की बात रखने के लिए 7 प्रवक्ताओं को दायित्व सौंपी गई है जिसमें रामविलास प्रसाद, विजय यादव, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी को प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता, मो मसूद रजा, अमर कुमार भारती, परवेज खान, गीता पासवान के नाम शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने 36 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जिसमें पश्चिम चंपारण बगहा जिला अध्यक्ष किशुन महतो, अरवल जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ सुनील शर्मा, खगड़िया जिला अध्यक्ष संजय यादव, दरभंगा जिला अध्यक्ष आरके दत्ता, अररिया जिला अध्यक्ष रमेश राम, भागलपुर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार रजक, सहरसा जिला अध्यक्ष रामरतन ऋषि देव, मुंगेर जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार मांझी, बेगूसराय जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष जितेंद्र झा, मधुबनी जिला अध्यक्ष श्याम प्रसाद सिंह सुमन, सिवान जिला अध्यक्ष शिवशंकर मांझी, पूर्णिया जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, नालंदा जिला अध्यक्ष विश्वजीत पासवान, गया जिला अध्यक्ष मो सिवतुल्लाह खान उर्फ टूटू खान, कटिहार जिला अध्यक्ष मो रुसतम, पटना महानगर अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, जमुई जिला अध्यक्ष मो समीर उद्दीन, वैशाली जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान, नवादा जिला अध्यक्ष अशोक मांझी, भोजपुर जिला अध्यक्ष रणविजय बहादुर उर्फ बड़ा कुशवाहा, बाढ़ श्री नंदू मांझी, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष रघुवीर कुमार ओझा अधिवक्ता, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष केदार नाथ चौधरी, कैमूर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, शेखपुरा जिला अध्यक्ष सुभाष महतो, किशनगंज जिला अध्यक्ष डॉ शाहजहां, बांका जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, छपरा जिला अध्यक्ष भदई राय, बक्सर जिला अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, पटना ग्रामीण अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) अध्यक्ष शशि भूषण पाण्डेय, जहानाबाद अध्यक्ष मनीष कुमार, गोपालगंज जिला अध्यक्ष पंकज सिंह राणा, मधेपुरा जिला अध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना को जिला अध्यक्ष की जवाबदेही सौंपी गई है।
15 प्रकोष्ठ अध्यक्ष की भी सूची जारी की गई प्रदेश युवा अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता पासवान, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ कुंदन कुमार गौरव, प्रदेश अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ डॉ सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार वरनवाल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारिका पासवान, चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ डॉ धर्मेंद्र कुमार, सहकारिता प्रकोष्ठ श्री शिवकुमार राम, कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ राजीव नयन सिंह उर्फ बलमा, श्रमिक प्रकोष्ठ पिंटू कुमार रजक, किसान प्रकोष्ठ अजीत कुमार चौधरी, शिक्षक प्रकोष्ठ अशोक कुमार गुप्ता, फुटकर विक्रेता प्रकोष्ठ से श्री बसंत कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।