Hindi News / news / दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख के जेवरात की लूट, हथियार के बल...

दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख के जेवरात की लूट, हथियार के बल पर 3 बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Mar 26, 2021, 1:21:52 PM

दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख के जेवरात की लूट, हथियार के बल पर 3 बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम

- फ़ोटो

RANCHI: बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख रुपये लूट लिये और लूट की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गये।



घटना रांची के अरगोड़ा की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी का नाम जीतेंद्र कुमार वर्मा बताया जा रहा है जो कोलकाता से गहना लेकर रांची पहुंचे ही थे तभी इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें हरमू बाइपास रोड के पास घेर लिया और हथियार के बल पर पास रखे सोना को लूट लिया और मौके से भाग खड़े हुए । लूटे गए सोना की कीमत 20 लाख रुपये बतायी जा रही है। लूट की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। व्यवसायियों में इसे लेकर दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।