Hindi News / news / हाथियों ने 2 लोगों को पटककर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल

हाथियों ने 2 लोगों को पटककर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल

1st Bihar Published by: Updated Dec 15, 2022, 3:04:47 PM

हाथियों ने 2 लोगों को पटककर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल

- फ़ोटो

JHARKHAND: पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित किशुनपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हाथियों के झुंड ने दो लोगों को पटककर मार डाला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मृतक की पहचान रविदास मुहल्ला निवासी मनोज राम और किशुनपुर गांव निवासी वंशी मेहता के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग रतजग्गा करने के विवश है। हाथियों को पकड़ने की मांग वे वन विभाग से कर रहे हैं। 


पहली घटना पलामू के किशुनपुर गांव की है जहां घटना के वक्त मृतक वंशी मेहता अपने खेत में काम कर रहा था तभी सामने हाथियों का झुंड आ गया और उसे पटककर मार डाला। वही दूसरी घटना रविदास इलाके की जहां के मनोज राम को हाथियों ने अपना निशाना बनाया। हुसैनाबाद के दो अलग-अलग गावों में पहुंचे हाथियों की संख्या 10 बतायी जा रही है।