Hindi News / news / हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में फंसे बिहार के 8 लोगों का सफल रेस्क्यू,...

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में फंसे बिहार के 8 लोगों का सफल रेस्क्यू, बाढ़ में फंसे रहे 14 घंटे

1st Bihar Published by: Updated Aug 20, 2022, 11:36:14 AM

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में फंसे बिहार के 8 लोगों का सफल रेस्क्यू, बाढ़ में फंसे रहे 14 घंटे

- फ़ोटो

DESK : खबर हिमाचल प्रदेश से आ रही, जहां जलधारा में फंसे 10 लोगों को बचाया गया है। इनमें 8 लोग बिहार के हैं। इलाके में अचानक जलस्तर बढ़ गया और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। 14 घंटे के रेस्क्यू के बाद बड़ी मशक्कत से इनलोगों को बचाया गया। 



मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का है। यहां बाढ़ में फंसे 10 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया। जलधारा में कुल 10 लोग फंसे थे, जिसमें 8 लोग बिहार के बताये जा रहे हैं। मामले से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ इलाके में अचानक जलस्तर बढ़ गया और लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लगभग 14 घंटे तक रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद इनलोगों को बचाया गया। 



इलाके से जो तस्वीर सामने आई है, वह बेहद डराने वाली है। किसी ने इसका अंदाज़ा तक नहीं लगाया था कि यहां अचानक जलस्तर बढ़ जाएगा और बाढ़ में लोग फंस जाएंगे। लेकिन, हुआ कुछ ऐसा ही। जलस्तर में लोग इधर-उधर बहने लगे। 14 घंटे के रेस्क्यू के बाद बड़ी मशक्कत से इनलोगों को बचाया गया। 10 लोगों में 8 लोग बिहार के हैं।