Hindi News / news / होटल के कमरे से CID के सब इंस्पेक्टर की मिली लाश, शराब की...

होटल के कमरे से CID के सब इंस्पेक्टर की मिली लाश, शराब की बोतल भी बरामद

1st Bihar Published by: MIRAJ AHMAD Updated Apr 05, 2021, 8:41:01 PM

होटल के कमरे से CID के सब इंस्पेक्टर की मिली लाश, शराब की बोतल भी बरामद

- फ़ोटो

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां होटल के एक कमरे से सीआईडी के सब इंस्पेक्टर की लाश संदिग्ध स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गयी है। नगर थाना क्षेत्र स्थित यात्री होटल के एक कमरे से लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान सीआईडी के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे से शराब की बोतले भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।