Hindi News / news / लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पटना का IGIMS तैयार, मंगल पांडेय ने कहा- बस ...

लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पटना का IGIMS तैयार, मंगल पांडेय ने कहा- बस  इंतजार है रिसीवर और डोनर का

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 11, 2019, 5:04:20 PM

लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पटना का IGIMS तैयार, मंगल पांडेय ने कहा- बस  इंतजार है रिसीवर और डोनर का

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी का IGIMS अस्पताल में अब लिवर ट्रांसप्लांट के लिए तैयार है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक लिवर ट्रांसप्लांट के लिए अस्पताल में आधुनिक उपकरणों से लैस विभाग को तैयार किया गया है जहां आसानी से लिवर ट्रांसप्लांट हो सकता है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब बस इंतजार है रिसीवर और डोनर का जिससे ट्रांसप्लांट किया जा सके. मंगल पांडे ने अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके पर कहा कि बिहार सरकार की तरफ से सोमवार से 15 दिनों का अंगदान पखवाड़ा दिवस मनाने का काम बिहार सरकार की तरफ से पूरे राज्य में किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अंगदान करने की भी अपील की और कहा कि इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी. उन्होंने कहा कि अंगदान महादान है और लोगों में इसको लेकर जागरुकता फैलाने की जरुरत है. पटना से राहुल की रिपोर्ट