Hindi News / news / इंडिया में बने कफ सिरप पर WHO का अलर्ट, 66 बच्चों की मौत...

इंडिया में बने कफ सिरप पर WHO का अलर्ट, 66 बच्चों की मौत के बाद जांच के आदेश

1st Bihar Published by: Updated Oct 06, 2022, 5:19:41 PM

इंडिया में बने कफ सिरप पर WHO का अलर्ट, 66 बच्चों की मौत के बाद जांच के आदेश

- फ़ोटो

DESK: यदि आप कफ सिरप का ज्यादा सेवन करते हैं और वो भी इन चार कंपनियों का तो यह खबर आपके लिए है। अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत और किडनी से जुड़ी समस्याएं सामने आने के बाद डब्लूएचओ ने भारत में बनीं 4 कफ सिरप के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट जारी किया है। मामला सामने आने के बाद इसे उपयोग ना करने की सलाह WHO ने दी है। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की मेडेन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की ओर से बनाए गये खांसी-जुकाम सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं WHO की ओर से भारत में निर्मित 4 कफ सिरप के खिलाफ अलर्ट जारी करने के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन यानि CDSCO ने  जांच के आदेश दे दिए।


मिली जानकारी के अनुसार Promethazine Oral Solution,Kofex Malin Baby Cough Syrup,Makoff Baby Cough Syrup और Magrip N Cold Syrup ये चारों कफ सिरप हरियाणा में बनाया जाता है जिसे मेडेन फार्मास्यूटिकल बनाती है।