1st Bihar Published by: Updated Oct 07, 2019, 1:57:59 PM
- फ़ोटो
DESK : एक जहरीली बहू जिसने एक बड़ा प्लान बनाया और उस प्लान पर काम करते हुए 14 साल के अंदर पति समेत घर के 6 सदस्यों की हत्या कर दी. शनिवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला केरल के कोझीकोड की है.
केरल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने कैथेलिक फैमिली में हुई सीरियल डेथ मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहु जॉली और दूसरे पति शाजु और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है. जहरीली बहु ने अपने परिवार को साइनाइड देकर एक के बाद एक की हत्या सुनियोजित तरीके से कर दी.
जॉली ने सबसे पहले 2002 में अनम्मा थॉमस की हत्या की और इसे समान्य मौत करार दिया. इसके 6 साल बाद अपने ससुर टॉम थॉमस की हत्या कर दी. तीसरी हत्या उसने 2011 में अपने पति रॉय थॉमस की और उसके बाद 2014 में अनम्मा के भाई मैथ्यू मंजादियिल की कर दी. 2016 में उसने एक रिश्तेदार 2 साल की बच्ची और उसके अगले महीने बच्ची की मां सिली की हत्या कर दी.
सिली की मौत के कुछ ही दिन बाद जॉली ने उसके पति शाजु से शादी कर ली और अपने ससुर की संपत्ति पर दावा ठोक दिया. जिसके बाद टॉम के बड़े बेटे मोजो ने अपने परिवार में हुए एक के बाद एक मर्डर की जांच करने के लिए क्राइम ब्रांच में शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान यह खुलासा किया कि जॉली और शाजु ने सभी परिवार वाले को साइनाइड देकर हत्या की थी. जॉली ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि शाजू से शादी करने के लिए और थॉमस परिवार की संपत्ति को कब्जा करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया.