1st Bihar Published by: Updated Sep 10, 2020, 1:10:15 PM
- फ़ोटो
PATNA: बाढ़ के लदमा स्थित पैतृक घर से हैंड ग्रेनेड की बरामदगी मामले और हत्या की साजिश रचे जाने के एक मामले में पटना के बेउर जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों बहुत परेशान हैं. आज पेशी के लिए पटना सिविल कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह ने कहा कि जेल में उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा. जबरन पेशी करायी जा रही है. उन्हें परेशान किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि जेल में खाने-पीने की दिक्कत बराबर होते रहती है। अनंत सिंह के सहयोगी बंटू सिंह ने कहा कि कोरोना की वजह से किसी की पेशी नहीं हो रही है लेकिन अनंत सिंह की पेशी हो रही है। विधायक कई बीमारियों से ग्रसित हैं, संक्रमण का खतरा है लेकिन बावजूद इसके इनको कैदी वाहन में लाया जा रहा है और इनकी पेशी हो रही है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
आपको बता दें कि पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने का एलान किया और तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का एलान किया है।