Hindi News / news / जमुई के कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, जमुई लोकसभा से पूर्व...

जमुई के कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, जमुई लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं उपेंद्र रविदास

1st Bihar Published by: Updated Nov 08, 2019, 7:24:39 AM

जमुई के कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, जमुई लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं उपेंद्र रविदास

- फ़ोटो

JAMUI : जमुई के कारोबारी उपेंद्र रविदास से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। उपेंद्र रविदास जमुई लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे हैं। रविदास ने तीन बार जमुई से लोकसभा का चुनाव लड़ा है। उपेंद्र रविदास का कारोबार मुंबई में है और उन्होंने इस मामले में मुंबई के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

रविदास ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीएमडी उपेंद्र रविदास को बुधवार के दिन मैसेज भेज कर किसी ने 5 करोड़ रुपए देने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने मैसेज के आखिर में लाल सलाम लिखा है। रविदास को उनके पर्सनल मोबाइल नंबर पर यह मैसेज मिला है, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के समता नगर थाने में 6 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई है। 


उपेंद्र रविदास मूल रूप से जमुई के झाझा के रहने वाले हैं। वह जमुई लोकसभा का चुनाव 2009 में समता पार्टी, 2014 में जेएमएम और हालिया चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ चुके हैं। उपेंद्र रविदास को जिस तरह धमकी वाला मैसेज मिला है इस बात की आशंका जताई जा रही है कि जमुई से जुड़े नक्सली संगठन का इसके पीछे हाथ हो।