ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी; खुलासे के बाद मचा बवाल ODI में सबसे बड़ा World Record तोड़ने की ओर अग्रसर भारत का चैंपियन, वर्तमान में इस पाकिस्तानी प्लेयर के नाम है यह कीर्तिमान Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारा के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, BJP में 80% पुराने कैंडिडेट हो सकते हैं वापस Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई?

जमुई में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध लॉटरी का कारोबार, नागालैंड स्टेट लॉटरी के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Thu, 14 Sep 2023 03:26:30 PM IST

जमुई में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध लॉटरी का कारोबार, नागालैंड स्टेट लॉटरी के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

- फ़ोटो

JAMUI: जमुई पुलिस ने लॉटरी के अवैध धंधे का खुलासा किया है। सदर थाना क्षेत्र के महाराजगंज-मसौढ़ी चौक पर अवैध लॉटरी का कारोबार पिछले कई महीनो से फल फूल रहा था जिसके सिंडिकेट का  भंडाफोड़ जमुई पुलिस ने किया है। पुलिस ने अवैध लॉटरी के साथ अजित राम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जमुई में जो लॉटरी धड़ल्ले से बेची जा रही थी वो बिहार में प्रतिबंधित है। बरामद लॉटरी 14 सितंबर 2023 का है जिस पर नागालैंड स्टेट लॉटरी लिखा हुआ है। लॉटरी का नाम DEAR PADMA है जिसकी कीमत 5 रूपये है। एक बार कोड भी दिया गया है। जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर छापेमारी की गयी तब जाकर लॉटरी के अवैध धंधे का खुलासा हुआ।


बता दें कि जमुई के महाराजगंज चौक के चाय वाली गली में अवैध लॉटरी का कारोबार फल फूल रहा था। जिसकी भनक जमुई पुलिस को लगी थी। जिसके बाद जमुई थाना प्रभारी राजीव तिवारी के नेतृत्व में अवैध लॉटरी के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया। बताया जाता है कि इस सिंडिकेट में कई लोग शामिल है जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अजित राम के रूप में हुई है। 


जमुई थाना प्रभारी ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह कल्याणपुर मोहल्ले में छापेमारी की गई थी जहां तीन से चार लोगों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो वहां अजित नामक शख्स लॉटरी के साथ मौजूद था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अजित की निशानदेही पर चंदू राम और सुरेश राम के घर पर भी छापेमारी की गई थी लेकिन ये दोनों घर पर मौजूद नहीं थे। जमुई पुलिस फिलहाल गिरफ्तार अजित राम से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य धंधेबाज भी सलाखों के पीछे होंगे। मिली जानकारी के अनुसार जमुई में अवैध लॉटरी बेची जा रही है जिसमें कई सफेदपोश भी शामिल है। जिन्हें इस अवैध लॉटरी की कमाई से पैसा मिल रहा है। इस कारोबार में कई रसूखदारों का नाम भी सामने आ रहा है। जिसे लेकर जमुई में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।