Hindi News / news / कुएं में गिरने से व्यापारी की मौत, घर में मचा कोहराम

कुएं में गिरने से व्यापारी की मौत, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Dec 12, 2020, 6:35:08 PM

कुएं में गिरने से व्यापारी की मौत, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

JAMUI :  जिले के मलयपुर थाना इलाके में कुएं में गिरने से एक व्यापारी की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.


मामला मलयपुर थाना थाना इलाके का है, जहां कुएं में गिरने से एक व्यापारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान जमुई के खैरवा गांव के रहने वाले श्री साह के रूप में की गई, जो  स्व वासुदेव साह का बेटा बताया जा रहा है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक साह देवा चक गांव धान खरीदने गया था. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा रविदास किसान के पास से वह धान खरीद कर गांव में पिकअप पर धान लोड करके अपना गाड़ी घुमा रहा था. इस दौरान पीछे से ड्राइवर को बुलाने के लिए इशारा कर रहे थे कि अचानक उनका पैर पीछे कुआं में जा गिरा और वह कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मलयपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार विद्याय कुमार ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया.