1st Bihar Published by: Gautam Kumar Updated Dec 17, 2019, 2:50:37 PM
- फ़ोटो
JAMUI : बिहार में रेप, हत्या और लूट जैसी बड़ी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां एक बदमाश ने 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना इलाके की है. जहां एक बदमाश ने मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही रहने वाले एक युवक ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.
घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष के मुताबिक घटना की जांच चल रही है. आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.