Ahoi Ashtami: अहोई अष्टमी: उपवास, आस्था और ममता से जुड़ा मातृत्व का पावन पर्व मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें
1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Sun, 18 Feb 2024 10:06:07 PM IST
- फ़ोटो
JAMUI: जमुई में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के खूटोना गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद खैरा पुलिस के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती गांव में कर दी गई। गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष के लोगों के द्वारा सरस्वती प्रतिमा स्थापित किया गया था। वही गांव के एक पक्ष के द्वारा मूर्ति विसर्जन के पहले खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया था। जिसमे एक पक्ष के बच्चे, बूढ़े और युवाओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा प्रतिमा विसर्जन करने के बाद उसी रास्ते से होकर गुजर रहा था।
उसके बाद सड़क पर बैठकर प्रसाद खिलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव होने लगा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। गांव की सड़क ईट पत्थर से भरा हुआ है। इस पथराव से कई घरों के छत और मकान के खिड़की का शीशा भी टूट गया।
घटना के बारे में दूसरे पक्ष के महिला आशा देवी ने बताया की गांव के युवाओं के द्वारा मूर्ति स्थापित किया गया था। वही दूसरी ओर गांव के एक पक्ष के द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। तभी कुछ देर के बाद ही हल्ला होने लगा की मारपीट होने लगी। महिला ने बताया की इस दौरान एक युवक घायल भी हो गया। जिनका सिर फट गया।
घायल युवक की पहचान बिक्की कुमार के रूप में हुई है। जो आर्मी जवान बताया जाता है।जवान बिक्कू कुमार ने बताया की दोनों पक्ष से जब झगड़ा हो रहा था बचाने के दौरान ही लाठी डंडे और धारदार हथियार से मेरे उपर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगो ने आर्मी जवान पर झड़गा को बढ़ाने का आरोप लगाया है।जिसे बिक्कु कुमार ने आरोप को गलत बताया है।
वही दूसरे पक्ष के घायल भानु पासवान ने बताया की गांव में खिचड़ी का भोज हो रहा था।तभी एक युवक बुलेट बाईक से आया और गोल गोल घुमाने लगा। जब उसे मना किया की बच्चे सब खा रहे है। गाड़ी मत घुमाए,इस पर जवाब देते हुए कहा की सड़क है मना करने वाले कौन हो। उसके बाद 10 लड़का से अधिक लोगों के द्वारा पथराव किया जाने लगा। जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायल भानु प्रसाद ने बताया की इस दौरान दो राउंड फायरिंग भी की गई है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मामले को लेकर सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले भर में सरस्वती पूजा आयोजन सौहार्द और हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। छिटपुट घटना सुनने को मिली है पुलिस उसे अपराधिक घटना मान रही है।पुलिस हर एक घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर रही है।जो भी इस मामले में संलिप्त होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।